Darbhanga News: महिला मरीज के परिजन ने डॉक्टर पर पिटाई करने का लगाया आरोप
दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के इमरजेंसी में लगातार माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। मंगलवार को एक महिला मरीज के परिजन ने जूनियर डॉक्टर पर उन्हें जमकर पीटने का आरोप लगाया। युवक को सर्जरी ब्लॉक परिसर में बिलख-बिलखकर रोता देख उसके अगल-बगल लोगों की भीड़ जुट गई। युवक लोगों को अपनी शर्ट पर पीठ की तरफ जूते का निशान दिखाकर जूनियर डॉक्टर पर उसे लात से मारने का आरोप लगा रहा था। करीब आधे घंटे तक परिसर में लोगों का हूजूम शोर-शराबा करता रहा। हंगामे की आशंका देख सुरक्षा सुपरवाइजर की सूचना पर डायल 112 और बेंता थाने की पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को हटाया। इसके बाद पीड़ित ने अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने मरीज का उपचार शुरू कराया।महिला मरीज फूलो देवी (18) स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.