दरभंगा, अक्टूबर 29 -- Darbhanga News: जाले। दोघड़ा बाजार परिसर में 17 नवंबर को होने वाले 60वें महावीरी झंडा महोत्सव की तैयारी को लेकर बुधवार को दोघड़ा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से नरेश पासवान को दूसरी बार महावीरी झंडा महोत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया। समिति में जितेन्द्र महतो को उपाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार को सचिव और लक्ष्मण बैठा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, बृजेश यादव और प्रिंस ठाकुर को मेला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में महोत्सव को भव्य बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: महावीरी झंडा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर विमर्श

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...