Darbhanga News: महाराजी पुल पर इस साल की जाएगी भव्य सजावट
दरभंगा, अक्टूबर 12 -- Darbhanga News: दरभंगा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, शुभंकरपुर, महाराजी पुल इस वर्ष भक्तों के आकर्षण का केंद्र होने जा रहा है। इस वर्ष यहां भव्य पंडाल के साथ-साथ बिजली का उत्कृष्ट डेकोरेशन समिति की ओर से करवाया जा रहा है। यहां वर्ष 1975 से लगातार पूजा होती चली आ रही है। यह वर्ष पूजा का 52वां वर्ष है। यहां मां की विशाल प्रतिमा मिट्टी से निर्माण करवाई जाती है। मूर्तिकार मुजफ्फरपुर के आनंद पंडित हैं। यहां मुख्य पुजारी के रूप में इंदू नाथ झा हैं। मां का मुख्य प्रसाद 56 भोग है। इसके अलावा यहां समिति की ओर से प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रकार के प्रसाद का वितरण करवाया जाता है। पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार महतो से मिली जानकारी के अनुसार सप्तमी के दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाती है। इस कलश शोभायात्रा में मुख्य कलश उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.