दरभंगा, अगस्त 3 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। सकरी में खुल रही सहकारी चीनी मिल में किसानों के चल रहे सदस्यता अभियान के लिए प्रखंड की सभी पंचायतों में कैंप लगाए गए हैं। डीएम के निर्देश पर लगाए गए कैंपों का बीडीओ संदीप पाण्डेय एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रूपेश कुमार पाण्डेय ने रविवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदस्यता अभियान से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि गन्ना खेती के लिए इच्छुक सभी किसानों का रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें। बीडीओ ने बताया कि अभी तक प्रखंड के 2650 किसानों का सदस्यता के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। सदस्यता के लिए किसान 31 अगस्त तक निबंधन करा सकते हैं। सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी समिति में सदस्यता शुल्क 500 और एक शेयर का मूल्य 1000 निर्धारित किया गया है। सामान्य कोटि पुरुष के लिए सौ...