दरभंगा, जुलाई 5 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। प्रखंड की कटमा बहुअरवा पंचायत के फुलवन-देवीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की कक्षा पांच के छात्र अभय कुमार को विद्यालय के शिक्षक राम प्रसाद राम द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। पिटाई के कारण बच्चे की स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उसे सकरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को बहुअरवा-मनीगाछी विद्यालय के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इस संबंध में पीड़ित छात्र के पिता अरुण यादव ने बीईओ अशोक कुमार को आवेदन दिया है। इस पर पीड़ित छात्र के पिता सहित अन्य 72 ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। सरपंच राम शरण यादव ने भी हस्ताक्षर किए हैं। बीईओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस संबंध में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह बीईओ अशोक कुमार ने बताया ...