Darbhanga News: मनीगाछी:वाजितपुर से 92 लीटर विदेशी शराब बरामद
दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। बाजितपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के विधिपुर गांव में 92.715 लीटर विदेशी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि विधिपुर निवासी कपिल यादव एवं अनिल यादव भारी मात्रा में शराब रखे हुए हैं और बिक्री कर रहे हैं। सत्यापन के लिए छापेमारी की गई। तलाशी के क्रम में कपिल यादव के घर के पास सामुदायिक भवन व उनके घर के पीछे की जमीन में झाड़ी से 92.715 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। छापेमारी की भनक लगते ही दोनों भाग निकले। दोनों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- 69.255 लीटर शराब बरामद वहीं, एनबीडब्ल्यू वारंटी जतुका निवासी सूरज पासवान एवं मोहन पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.