दरभंगा, सितम्बर 7 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। भगवान श्रीकृष्ण एवं माता जगदंबा सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन के साथ ही धूमधाम से मनाया जा रहा तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम रविवार को हर्षोल्लास के साथ ही संपन्न हो गया। इस अवसर पर जहां प्रखंड क्षेत्र के माउंबेहट, नेहरा, जगदीशपुर, जतुका, मनीगाछी चनौर सहित अन्य दर्जनभर गांवों में भगवान श्रीकृष्ण व माता जगदंबा सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाकर पूजा अर्चना की गई थी, वहीं मकरंदा गांव स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में स्थापित स्थायी मूर्ति की पूजा विधिवत की गई। तीन दिवसीय इस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भागवत कथा व नाम संकीर्तन सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूजा के अवसर पर गांवों में लगे बाजार तथा बच्चों के मनोरं...