Darbhanga News: मनीगाछी:भारी मात्रा में शराब लदी पिकअप जब्त
दरभंगा, जुलाई 21 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। गुप्त सूचना पर गत 19 जुलाई की देर शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब लदी पिकअप वैन को मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने चालक के साथ जब्त कर लिया। जब्त पिकअप से 774.06 लीटर शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाजितपुर थाना क्षेत्र के विधिपुर निवासी सत्कर कपिल यादव द्वारा भारी मात्रा में शराब लाने की मिली गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर पुलिस की तैनाती की गई थी। शराब के मुख्य तस्कर बाजितपुर थाना क्षेत्र के विधिपुर निवासी कपिल यादव बताया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.