Darbhanga News: मनीगाछी:बाइक की डिक्की से पांच लाख रुपये उड़ाए
दरभंगा, सितम्बर 26 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। नेहरा थाना क्षेत्र के लुल्हवा चौक के पास सड़क किनारे लगी बाइक की डिक्की से चोरों ने पांच लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना शुक्रवार की शाम चार बजे की है। पीड़ित बहेड़ा थाने की देवराम अमेठी पंचायत के नमती गांव निवासी सुबोध दास के अनुसार वे सकरी चीनी मिल स्थित एसबीआई से पांच लाख रुपये निकालकर अपने घर के लिए निकले। नेहरा लुल्हवा चौक के पास सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर पेशाब करने लगे। जब वापस आए तो डिक्की खुली थी और उसमें से रुपए भरा झोला गायब था। नेहरा थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिला है। पुलिस ने जांच की है। एसडीपीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.