Darbhanga News: मनीगाछी:बस की ठोकर से तीन घायल
दरभंगा, अगस्त 4 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। अपनी पुत्री एवं नाती के साथ इलाज कराकर घर लौट रही मनीगाछी थाना क्षेत्र के राजे पश्चिम निवासी विनोद यादव की पत्नी सुधा देवी व उसकी बेटी एवं नाती राजे चौक के पास बस की ठोकर लगने से घायल हो गई। वह अपनी पुत्री एवं नाती के साथ इलाज कराकर टेंपो से घर लौट रही थी। राजे चौक के पास टेंपो से उतरकर जैसे ही अपने घर की ओर बढ़ी कि इसी बीच तेज रफ्तार से दरभंगा की ओर से आ रही बस की चपेट आकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने विशेष रूप से घायल सुधा देवी एवं उसकी पुत्री ललिता देवी को प्राथमिक चिकित्सा के बाद दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसके नाती का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने निजी बस को जब्त कर लिया है। थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.