Darbhanga News: मनीगाछी:पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मधुबनी से अपहृता को किया बरामद
दरभंगा, नवम्बर 28 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। बाजितपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से कथित तौर पर अपहृत लड़की को 24 घंटे के भीतर बरामद कर कथित अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लड़की की मां के आवेदन पर गत 25 नवम्बर को थाने में कांड दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि अपहृता को मधुबनी रेलवे स्टेशन थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। अप्राथमिकी अभियुक्त मधुबनी जिले के भैरव स्थान थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी मुश्ताक अंसारी के पुत्र खुर्शीद अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद लड़की एवं गिरफ्तार किए गए खुर्शीद अंसारी को शुक्रवार को न्यायालय में उपस्थापन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.