Darbhanga News: मनीगाछी:पत्नी की हत्या का आरोपित पति धराया
दरभंगा, अक्टूबर 25 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। बाजितपुर पुलिस थाना क्षेत्र के जतुका पैकटोल पंचायत के विधिपुर निवासी रामसुफल चौपाल उर्फ कारी चौपाल को बहेड़ी थाने की भच्छी पंचायत स्थित उसकी ससुराल से बेसुध हालत में बरामद कर अपनी अभिरक्षा में डीएमसीएच में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गत 23 अक्टूबर को नौ बजे रात में सूचना मिली कि रामसुफल चौपाल अपनी ससुराल गया था। वहीं उसके साथ मारपीट की गयी और लोग उसे पकड़कर रखे हुए हैं। सूचना पर उसकी ससुराल पहुंचे तो उसे बेसुध हालात में पाया। वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। वहां से अपनी अभिरक्षा में लेकर बेनीपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। अभी डीएमसीएच में उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। होश में आने पर उसे न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.