दरभंगा, अक्टूबर 12 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। नेहरा थाना क्षेत्र के नेहरा मुसहरी से रविवार को 30 लीटर शराब के एक धंधेबाज को एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोती कुमार ने बताया कि दिवा गश्ती में तैनात पीटीसी राम अवतार को गुप्त सूचना मिली कि नेहरा मुसहरी में एक बाइक सवार शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है। सत्यापन के लिए उक्त स्थान पर जब गश्ती दल पहुंचा तो पुलिस की गाड़ी देखकर एक व्यक्ति अपनी बाइक छोड़कर भागने लगी। उसे सुरक्षा बल के जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। बाइक के बगल में शराब से भरी दो प्लास्टिक की बाल्टी रखी हुई थी। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: 10 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार दोनों बाल्टी से प्लास्टिक की 10 थैली में 30 लीटर शराब भरी हुई थी। उसे जब्त कर लिया गया है। साथ ही बाइक को भी जब्त कर लिया ग...