Darbhanga News: मनीगाछी:नहर में गिरा स्कूली बच्चों से भरा टेम्पो
दरभंगा, सितम्बर 13 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। नेहरा थाना क्षेत्र के नेहरा गोविन्दपुर के पास शनिवार को बच्चों से भरा टेम्पो नहर में गिर गया। इस घटना में टेम्पो पर सवार सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। लोगों के अनुसार सकरी कनकपुर से घोंघिया लक्ष्मणपुर तक बनी नहर के पूर्वी बांध पर बने पिचिंग पर तेज गति में गाड़ियों का आवाजाही होती रहती है। शनिवार की सुबह रामनगर की तरफ से तेज गति में आ रहे एक टेम्पो का नेहरा गोविन्दपुर के पास अचानक एक टायर फट गया। इस कारण टेम्पो असंतुलित होकर पानी से भरी नहर में गिर गया। टेम्पो में करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने ससमय नहर के पानी में कूदकर एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित नहर के पानी से बाहर निकाल लिया। इस कारण कोई अनहोनी नहीं हुई। साथ ही लोगों ने रस्सी के सहारे नहर के पानी में गिरे टेम्पो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.