दरभंगा, सितम्बर 5 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। तीन दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव से प्रखंड क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। यह उत्सव प्रखंड क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों में प्रति वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रखंड के माउंबेहट में सात दशकों से भी अधिक समय से यह पर्व मनाया जा रहा है। मकरंदा एवं माउबेहट में स्थायी रूप से बने राधाकृष्ण मंदिर के साथ ही मनीगाछी, नेहरा, राघोपुर व जतुका सहित प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में अस्थायी रूप से पूजा पंडालों में राधाकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिरों एवं पूजा पंडालों को आकर्षक एवं रंग-बिरंगी लाईट से सजाया गया है। कई पूजा स्थलों पर पूजा कमेटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है。 यह भी पढ़ें- Araria News: जिले में श्री क...