Darbhanga News: मनीगाछी:तीन दिन से गायब दिव्यांग युवक का शव तालाब में उपलाता मिला
दरभंगा, अक्टूबर 26 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। नेहरा थाना क्षेत्र की राघोपुर पश्चिमी पंचायत स्थित कायस्थ कबई गांव के बासुदास पोखर में रविवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश ज्यादा दिनों के होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों से इसकी सूचना पाकर नेहरा थानाध्यक्ष मोती कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। लाश को देखने से लग रहा था कि यह तीन-चार दिन पहले की घटना होगी। लगातार पानी में रहने से लाश पूरी तरह सूजकर फूल जाने से पहचान में नहीं आ रही थी। साथ ही लाश से काफी दुर्गंध आ रही थी। घटनास्थल पर बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने पहुंचकर मुआयना किया और तत्कल पहचान नहीं होने पर अज्ञात कर इसे पोस्टमार्टम के साथ ही डीएनए जांच भी कराने का निर्देश था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.