दरभंगा, अक्टूबर 12 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। नेहरा थाने की पुलिस ने चोरी के मोटर के साथ चोर को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष मोती कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी मो. मोबिन ने मोटर चोरी होने की सूचना शनिवार को थाने को दी। उन्होंने जिन लोगों पर शक जताया उनसे पूछताछ की गई। इस क्रम में जगदीशपुर निवासी अब्दुल बारिक के पुत्र मो. शकील ने स्पष्ट रूप से सवाल का जबाव नहीं दिया। जब शकील के घर की तलाशी ली गई तो चोरी का मोटर उनके घर से बरामद हुआ। मोटर को जब्त करते हुए मोटर चोर शकील को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...