Darbhanga News: मनियारी में अतिक्रमणमुक्त कराने की हुई कार्रवाई
दरभंगा, सितम्बर 26 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र की मनियारी पंचायत में शुक्रवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की गई। बताया गया है कि प्रशासनिक टीम ने सरकारी जमीन पर बने गंगा प्रसाद साह के आवास को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की। उक्त सरकारी जमीन पर गंगा प्रसाद साह की ओर से लंबे समय से जन वितरण प्रणाली की दुकान भी संचालित की जा रही थी। प्रशासन की टीम ने संबंधित जमीन एवं निर्माण की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान राजस्व पदाधिकारी विनीत चित्रा, राजस्व कर्मचारी शिवम, सरोज कुमार, अंचल अमीन सुनील कुमार सिंह सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई। अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.