दरभंगा, अगस्त 8 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। अतरबेल-भरवाड़ा पथ किनारे मनिकौली स्थित एक कबाड़ दुकान में गत छह अगस्त की मध्य रात आग लग गई। पीएनबी मनिकौली ब्रांच के बगल में स्थित कबाड़ की दुकान में आग लगते ही अफरातफरी मच गयी। दुकानदार के अनुसार इस घटना में डेढ़ लाख रुपए से अधिक के सामान जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। दुकानदार राकेश शाह ने बताया कि उन्हें रात 12.30 बजे आग लगने की सूचना मिली। उन्हें आशंका है कि किसी ने आग लगाई होगी। पिछले तीन वर्षों से बलेश्वर भगत के मकान में कबाड़ की दुकान चल रही थी। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: किराना दुकान में आग से सामान जला बताया गया है कि मध्य रात्रि में दुकान से आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। मौके...