दरभंगा, अगस्त 24 -- Darbhanga News: दरभंगा। इन्डियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इन्टैक), दरभंगा चैप्टर की ओर से रविवार को लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में हेरिटेज क्विज का आयोजन किया गया। इसमें ओरल सिटी राउंड में जिले के कुल नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया। मध्य विद्यालय, चकभवानी की छात्रा संध्या कुमारी एवं छात्र अंकित राज की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान प्लस टू राम जुलुम उच्च विद्यालय, केवटी को मिला। इस टीम में रविन कुमार एवं रौशन कुमार शामिल थे। तृतीय स्थान पर माउंट समर कन्वेंट स्कूल, लहेरियासराय टीम के छात्र पीयूष राज एवं जाहिद खान रहे। लनामिवि के प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अयोध्या नाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित हेरिटेज क्विज में क्विज मास्टर के रूप में उपस्थित...