Darbhanga News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़े युवक-युवतियां
दरभंगा, सितम्बर 7 -- Darbhanga News: दरभंगा/अलीनगर, हिटी। शहर के शुभंकरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में नवनिर्मित भव्य हॉल में जन्माष्टमी के मौके पर नंद उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। इसमें नौ मटकियां फोड़ी गयी। इसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुए। हजारों की तादात में कृष्णभक्त इस दिव्य उत्सव के साक्षी बने। नौ मटकियों में से तीन मटकी महिलाओं ने फोड़ी। इसकी ऊंचाई 15 फीट थी। शेष छह मटकी युवाओं ने फोड़ी। इसकी ऊचाई 18 फीट थी। यह कार्यक्रम दो घंटे चला। सभी भक्तों ने उत्साहपूर्वक भक्तिमय वातावरण के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। हरिनाम संकीर्तन की धुन पर सभी भक्त झूम उठे। सभी भक्तों को निरंतर खीर प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस मौके पर इस्कॉन के फाउंडर आचार्य जगतगुरु एसी भक्तिवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.