दरभंगा, नवम्बर 6 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। भारतीय दर्शन की समृद्ध परंपरा में उपनिषदों का विशिष्ट स्थान है और मैत्रेयी तथा याज्ञवल्क्य का संवाद आज भी मानव जीवन के मूलभूत प्रश्नों का समाधान खोजने में प्रासंगिक है। मिल्लत कॉलेज में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मैत्रेयी और याज्ञवल्क्य का संवाद : आत्मा, अमरत्व एवं ब्रह्मज्ञान का दार्शनिक विश्लेषण विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार ने उक्त बातें कही। उन्होंने विषय की अकादमिक एवं दार्शनिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए ऐसी शैक्षणिक संगोष्ठियों के आयोजन को उच्च शिक्षा में शोधपरक दृष्टिकोण, आलोचनात्मक चिंतन और भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्धन के लिए आवश्यक बताया। स्नातकोत्तर दर...