दरभंगा, अक्टूबर 29 -- Darbhanga News: दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में आगामी तीन नवंबर को भारतीय ज्ञान-परंपरा और मौसम विज्ञान विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में किसी भी विषय के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। संगोष्ठी की रूपरेखा निर्धारण के लिए बुधवार को संस्कृत विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकान्त झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होनें बताया कि डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. टुनटुन झा मुख्य वक्ता होंगे। बैठक में डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. ममता स्नेही, मुकेश कुमार झा, डॉ. ज्योति प्रभा, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. संजीव कुमार साह, शोधार्थी रितु कुमारी, रविंद्र कुमार सहित छात्र-छ...