Darbhanga News: भाइयों की कलाई पर राखी बांध मांगी लंबी उम्र की दुआ
दरभंगा, अगस्त 29 -- Darbhanga News: दरभंगा/घनश्यामपुर, हिटी। भाई-बहन के निश्छल प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को जिले में पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किये। सुबह नौ बजे तक शुभ मुहूर्त रहने के कारण राखी बांधने को लेकर अधिक गहमागहमी देखी गई। नौ बजे से 12 बजे दोपहर तक अर्द्धपहरा होने के कारण राखी बांधने से बहनों ने परहेज किया। अर्द्धपहरा समाप्त होते ही देर शाम तक राखी बांधने तथा बंधवाने का सिलसिला चलता रहा। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाई के ललाट पर तिलक लगाकर आरती उतारी। कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, मांगी लंबी उम्ररक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.