Darbhanga News: भगवान झूलेलाल की निकाली गई शोभायात्रा
दरभंगा, अगस्त 26 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। सिंधी पंचायत, दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्री झूलेलाल महोत्सव मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की भव्य संगीतमय शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान 'आयो लाल झूलेलाल' के जयघोष से सिंधी मोहल्ला सहित शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। समापन के अवसर पर सुबह में झूलेलाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। शाम चार बजे विसर्जन से पूर्व भगवान झूलेलाल की स्थापित प्रतिमा की विशेष आरती की गई। इसके बाद कटहलबाड़ी स्थित भंडार चौक के झूलेलाल मंदिर से बहराणा साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु पूरे रास्ते नाचते-गाते और झूमत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.