Darbhanga News: बैडमिंटन पुरुष वर्ग में डॉ. जमाल की हुई जीत
दरभंगा, अगस्त 4 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता सोमवार को डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के शिक्षक तथा गैर-शिक्षक कर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन मैदान खिलाड़ियों की ऊर्जा और दर्शकों की तालियों से गूंजता रहा। बैडमिंटन पुरुष वर्ग के फाइनल में डॉ. सैयद मो. जमाल अशरफ (कुलपति सचिवालय) ने गौतम सिंह (नियुक्ति कोषांग) को कड़े मुकाबले में बेस्ट ऑफ थ्री में 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने प्रथम दिन लगातार तीन-तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगत बनाई थी।
प्रतियोगिताओं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.