दरभंगा, जुलाई 28 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय क्षेत्रांतर्गत चारों जिलों के अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कॉलेजों में कामकाज ठप रहा, कक्षाएं व परीक्षाएं बाधित रही। कर्मचारी संघ ने विवि प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो विवि मुख्यालय पर भी अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: महाविद्यालयों में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरूकर्मचारियों का आंदोलन सोमवार को सुबह कॉलेज खुलते ही शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपना आंदोलन शुरू कर दिया। कॉलेजों में बैनर लगाकर शिक्षकेतर कर्मचारी अपनी...