Darbhanga News: बेबाकी के लिए प्रसिद्ध हैं बाबा नागार्जुन
दरभंगा, नवम्बर 5 -- Darbhanga News: दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में जनकवि नागार्जुन के स्मृति दिवस पर परिसर स्थित नागार्जुन प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिक्षकों व शोधार्थियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर विवि के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि बाबा नागार्जुन अपनी बेबाकी के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके व्यंग्यवाण से कोई भी शोषक-शासक नहीं बच पाये। मिथिला शोध संस्थान के निदेशक डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद सुमन ने कहा कि नागार्जुन जन आंदोलनों के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जनकवि हैं। भारत में मुकम्मल आजादी के साथ-साथ पूरी दुनिया में हर प्रकार के शोषण-उत्पीड़न से मुक्त साम्यवादी व्यवस्था स्थापित करने के कायल थे। डॉ. मंजरी खरे ने कहा कि नागार्जुन ने अपने साहित्य में निर्भीकतापूर्वक सामाजिक यथार्थ का चित्रण किया है और हाशिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.