Darbhanga News: बेनीपुर में सहयोग शिविर में मिले 101 आवेदन
दरभंगा, जुलाई 8 -- Darbhanga News: बेनीपुर, निज संवाददाता। हाबीभौआड़ एवं हरिपुर पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में 101 लोगों ने समस्याओं से जुड़े आवेदन दिए। अधिकतर आवेदन जमीन से संबंधित थे। हाबीभौआड़ के शिविर में 75 और हरिपुर के शिविर में 26 आवेदन प्राप्त हुए। विधायक सह सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि पंचायत स्तर पर शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि पंचायत के लोगों को अपनी समस्या के लिए प्रखंड, अंचल, अनुमंडल सहित अन्य कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। शिविर में एसडीएम मनीष कुमार झा, बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ वर्षा रानी, प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुल कुमार राय, बीस सूत्री अध्यक्ष कीर्ति मोहन झा 'सोहन', उपाध्यक्ष रजनीश सुंदरम आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदन का 30 दिन में होगा निष्पादन यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.