दरभंगा, अगस्त 17 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पूरे अनुमंडल में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कोर्ट में एडीजे प्रथम ऋषि गुप्ता, अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम मनीष कुमार झा, अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ बासुकीनाथ झा, उपकारा में अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार राय, अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. कुमारी भारती, अग्निशमन कार्यालय में अग्निशमन पदाधिकारी सत्यनारायण सिंह, अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष रामचन्द्र यादव, नगर परिषद बेनीपुर में मुख्य पार्षद, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, अंचल कार्यालय में सीओ और अवर निबंधन कार्यालय में सब रजिस्ट्रार आर्यमन ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। आईसीडीएस कार्यालय में सीडीपीओ रंजीत कुमार, बहेड़ा थाना पर थानाध्यक्ष पंकज क...