दरभंगा, अक्टूबर 16 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। मिनी शहर बेनीपुर में दो एसएच के संयुक्त स्थल पर 40 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। मंदिर के ऊपर 50 फीट ऊंची पंडाल बनाया गया है व पूजा स्थल को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है। भक्तिमय गीतों से पूजा स्थल सराबोर हो रहा है। पूजा समिति के सदस्य लाल बिहारी यादव ने बताया कि वर्ष 1987 से बेनीपुर दुर्गा मंदिर परिसर में मां जगदंबा की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना की जाती है। प्रत्येक वर्ष दशहरा में भगवती की प्रतिमा बनती और विसर्जन होती है। इस बार भी महिषासुर का वध करने वाली आकर्षक प्रतिमा बनायी गयी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के आगंतुक श्रद्धालु पूजा-पाठ करने के लिए उमड़ पड़ते हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: स्कंदमाता के पांचवें दिन दर्शन पूजन के दौरान मंदिरों में गूंजे जयकारेब...