दरभंगा, जुलाई 4 -- Darbhanga News: विजय राय,बेनीपुर। नगर परिषद बेनीपुर सभागार में आयोजित सामान्य बैठक भारी हो-हंगामा के बीच संपन्न हो गई। विरोधी खेमा के आधा दर्जन से अधिक पार्षदों ने हो-हंगामा कर कुछ देर के धरना पर बैठ गया। सशक्त स्थाई समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की प्रति नहीं मिलने पर हो-हंगामा किया गया। काफी मान- मनौअल के बाद पार्षद माने। वैसे मुख्य पार्षद ने 6 मुख्य प्रस्ताव पारित होने का दावा किया। बैठक में उप मुख्य पार्षद राजीव कुमार ठाकुर, सशक्त स्थाई समिति सदस्य राजीव लोचन ठाकुर, अंगूरी खातून, देवकी नंदन ठाकुर, संतोष पंडित, नित्यानंद मलिक, कार्यपालक अधिकारी प्रथमा पुष्पांकर, सीटी मैनेजर डॉ अंजली कुमारी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: मढ़ौरा में 600 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्त...