दरभंगा, सितम्बर 26 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। तेज हवा व बारिश से बेनीपुर क्षेत्र में तीन दिनों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जमीन में नमी होने से तेज हवा के कारण जगह-जगह पेड़ गिर रहे हैं। तार पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई है। 33 एवं 11 हजार और एलटी तार पर पेड़ व तना गिरने से बिजली बाधित हो रही है। प्रखंड क्षेत्र के पोहद्दी गांव में जीवछ नदी के पास बरगद का बड़ा पेड़ डोमू मुखिया और मुलेश्वर तांती के घर पर गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घर के लोग बाल-बाल बच गए। इधर, नगर परिषद क्षेत्र के चौगमा बहेड़ा पानी टंकी के पास, धरौरा, डखराम, आशापुर, बेनीपुर आदि जगहों पर हुए जलजमाव ने नप प्रशासन की कलई खोलकर रख दी है। जाम पड़े नालों की सफाई नहीं होने से बरसाती पानी उफनकर सड़क पर बहने लगा है। इधर, तेज हवा और बारिश से बिजली व...