Darbhanga News: बेनीपुर:सफाई कार्य बेहतर तरीके से करें: बीडीओ
दरभंगा, जुलाई 28 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। किसान भवन बेनीपुर में सोमवार को एलएसबीए की समीक्षा बैठक बीडीओ राहुल कुमार कर्ण की अध्यक्षता में हुई।बीडीओ ने कहा कि सभी पंचायतों के सभी वार्डों में सफाई कार्य बेहतर ढंग से होना चाहिए। जिस पंचायत के जिस वार्ड में साफ-सफाई नहीं हो रही है, उसकी जानकारी दें। उन्होंने बताया कि वहां शीघ्र सफाई कार्य शुरू कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव, स्वच्छता समन्वयक व स्वच्छता पर्यवेक्षकों को कार्य सही तरीके से कराने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा। बीडीओ ने कहा कि कार्य को और बेहतर तरीके से करने की जरूरत है।बैठक में स्वच्छता समन्वयक, पंचायत सचिव एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.