Darbhanga News: बेनीपुर:शिवालयों में रहा भक्तिमय माहौल
दरभंगा, अगस्त 4 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। आस्था का केंद्र सिद्धेश्वर भूतनाथ मंदिर पोहद्दी सावन की प्रथम सोमवारी को हर-हर बम-बम के उद्घोष से गूंज उठा। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शिवलिंग पर जलाभिषेक व विशेष पूजा-अर्चना के लिए उमड़ने लगी। कई श्रद्धालुओं ने कमरथुआ से लाए गए गंगाजल से भी जलाभिषेक कर विशेष पूजा की। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा था। अधिकतर श्रद्धालुओं ने कमला नदी का निर्मल जल शिवलिंग पर चढ़ाया। मंदिर के पुजारी मुरारी पंडा ने बताया कि पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा नवादा भगवती मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इब्राहिमपुर, धरौड़ा, मझौड़ा, बहेड़ा, हबीबौआड़, अमैठी, शिवराम, त्रिमुहानी आदि स्थानों के शिवालयों में सुबह से ही लोगों ने जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- मंदिरों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.