दरभंगा, अगस्त 24 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। उत्पाद थाना बेनीपुर क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो शराब तस्करों और एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया। इस दौरान 24 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि शराब लदी एक बाइक भी जब्त की गई है। उत्पाद थाने के एसएचओ श्रीनिवास पटेल ने बताया कि शनिवार देर शाम को घुसकीपट्टी मोहल्ला स्थित वार्ड 11 में शराब बेचने के दौरान गोपाल दास को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके घर से नौ लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। इस दौरान आरोपी ने मोहल्ले की महिलाओं को आगे कर पुलिस कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया। इससे कुछ देर तक पुलिस टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, कल्याणपुर गांव में जीवछ नदी के किनारे बाइक पर लदी 15 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस के पहुंचने की भन...