Darbhanga News: बेनीपुर:शराब की होम डिलीवरी करने से पहले दबोचा गया धंधेबाज
दरभंगा, अक्टूबर 2 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। बेनीपुर मद्य निषेध थाना की पुलिस ने गुरुवार की शाम बहेड़ा बाजार के वार्ड संख्या तीन में कार्रवाई कर शराब की होम डिलीवरी करने जा रहे धंधेबाज शंकर राउत (45) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 13 टेट्रा पैक में कुल 2.34 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मद्य निषेध थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। वहीं, बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघनोची गांव में नशे की हालत में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में स्व. मोहन पासवान के पुत्र रामाकांत पासवान, सुरेश पासवान के पुत्र मिथुन पासवान एवं मो. कारी के पुत्र मो. रशीद शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.