Darbhanga News: बेनीपुर:लक्ष्मीपुर गांव में पीड़ित को विधायक ने सौंपा चेक
दरभंगा, अगस्त 19 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। बाथो रढियाम पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में मंगलवार को विधायक सह सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने आपदा पीड़ित परिवार की महिला को राहत चेक सौंपा। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि आपदा और विपदा को रोकना किसी के बस की बात नहीं है। यह अनायास घटती है, लेकिन इससे बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है।विधायक ने मृतक रामसुदीन तांती की पत्नी रीता देवी को आपदा राहत मद से 4 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह राशि सरकार द्वारा सीधे जीवन-यापन को पटरी पर लाने के लिए दी गई है। इसमें किसी बिचौलिए का कोई योगदान नहीं है। मौके पर प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, लक्ष्मण राय, रामकिशोर राय, कुंदन राय, परण तांती, गनौर तांती, रत्न तांती, अमित झा आदि उपस्थित थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.