दरभंगा, सितम्बर 27 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। सकरी मुख्य मार्ग में शनिवार दोपहर पकड़ी के अरविंद शर्मा अपनी पत्नी किरण देवी के साथ सकरी से घर लौट रहे थे। इसी बीच महिला के बैग से अज्ञात दो महिलाओं ने 50 हजार रुपये की पॉकेटमारी कर धरौरा से पहले रास्ते में उतरकर फरार हो गई। बताया जाता है कि पीड़ित महिला ने आपात स्थिति में गांव के दो-तीन लोगों से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। राशि वापस करने के लिए वह सकरी स्थित अपनी बहन के माध्यम से किसी से कर्ज लेकर टेंपो से घर लौट रही थी। इसी दौरान राघोपुर चौक पर दो अज्ञात महिलाएं उसके बगल में बैठ गई और बेनीपुर आते हुए बातचीत करने लगी। बेनीपुर में उतरने के बाद भाड़ा देने के लिए महिला ने जब अपना बैग खोला तो रुपये गायब मिले। यह देखकर वह चिल्लाने और रोने लगी। रुपया गायब देख पति अरविंद शर्मा भी रोने लग...