Darbhanga News: बेनीपुर:महिला तस्कर सहित दो गिरफ्तार
दरभंगा, जुलाई 26 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। मद्य निषेध थाना पुलिस ने बेनीपुर, मायापुर एवं बहेड़ा से दो शराबियों तथा एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बहेड़ा निवासी राम महतो की पत्नी मीना देवी को एक लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मायापुर चौक से नरहा निवासी नवीन सदा के पुत्र रामबाबू सदा एवं कोठबन्ना शिवेंद्र तांती को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध थाना अध्यक्ष श्रीनिवास पटेल ने बताया कि मामले में सभी प्रक्रियाएं पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.