Darbhanga News: बेनीपुर:मद्य निषेध थाना बेनीपुर ने चार तस्करों को पकड़ा
दरभंगा, अगस्त 15 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। मद्य निषेध थाना बेनीपुर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर देसी, विदेशी और नेपाली शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बहेड़ा छोटा बाजार से आठ लीटर चुलाई शराब के साथ अनिल कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया। वहीं माधोपुर से चार लीटर विदेशी शराब के साथ रामानंद लालदेव पकड़ा गया। इधर गोपालपुर से 18 लीटर नेपाली शराब के साथ शराब तस्कर अमन कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में बहेड़ा छोटी बाजार से सात लीटर चुलाई शराब के साथ महादेव महतो को भी पुलिस ने दबोचा। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पटेल ने बताया कि सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.