दरभंगा, अक्टूबर 5 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के जौघट्टा गांव में मखाना गुड़िया चोरी के विवाद ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। चोरी की घटना से आक्रोशित परिवार के साथ काम करने वाले एक युवक की कथित तौर पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई और उसकी बाइक भी छीन ली गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार देर रात चोरों ने मखाना फोड़ने का काम कर रहे मदन यादव के गड्ढे से करीब आठ क्विंटल मखाना गुड़िया चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह गड्ढे में पानी पर एक बोरी तैरती मिली तो उन्हें चोरी का पता चला। जांच में करीब आठ क्विंटल गुड़िया गायब होने की बात कही जा रही है, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

चोरी का विवाद मदन यादव ने चोरी में गांव के ही कुछ लोगों पर आशंका जताई। इसी बात को लेकर शुक्रवार क...