Darbhanga News: बेनीपुर:भेड़ियारही टोल में नवनिर्मित चबूतरे का किया लोकार्पण
दरभंगा, सितम्बर 14 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा में एनडीए के सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 स्थित भेड़ियाही टोला में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधायक ऐच्छिक कोष से नवनिर्मित चबूतरे का लोकार्पण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास की परिकल्पना साकार हो रही है। सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई व रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। मौके पर मुखिया कुंदन सिंह, राम उदगार यादव, आलोक यादव, धर्मेंद्र पासवान, भरोसी पासवान, अमरजीत पासवान समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.