Darbhanga News: बेनीपुर:बच्चे के गले से निकाला सिक्का
दरभंगा, अगस्त 22 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। प्रखंड के घोंघिया निवासी चार वर्षीय सिद्धांत सहनी के गले में फंसे सिक्के को बेनीपुर स्थित जीवन हॉस्पिटल के ईएनटी विभाग की चिकित्सकीय टीम ने निकाल लिया। अस्पताल में ईएनटी विभाग शुरू होने के बाद इस तरह के मामले में पहली बार ऑपरेशन किया गया। बच्चे के गले में सिक्का फंस जाने के बाद उसे सांस लेने में काफी परेशानी होने लगी थी। परिजन उसे लेकर जीवन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां ईएनटी विभाग के डॉ. आरके झा एवं डॉ. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन थिएटर में कई घंटे प्रयास कर सिक्के को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.