Darbhanga News: बेनीपुर:पांच माह पूर्व से फरार शराब धंधेबाज धराया
दरभंगा, सितम्बर 30 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। सदर थाना के पांच माह से फरार शराब धंधेबाज राकेश यादव को उत्पाद थाना बेनीपुर ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बहेड़ी थाना क्षेत्र के मौलवी टोला से पांच मई को 1147 लीटर विदेशी शराब जब्त के दौरान फरार हो गया था। इसके विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। एस एच ओ श्रीनिवास पटेल ने बताया कि 28 सितंबर को शराब धंधेबाज के घर पर छापेमारी के दौरान 21 लीटर विदेशी तथा 6 लीटर चुलाई शराब के साथ उपकरण और सामान जब्त किया। साथ ही धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: खबड़ा में शराब धंधे का पर्दाफाश, एक धराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.