Darbhanga News: बेनीपुर:पंचायत भवन से अनुपस्थित दो कर्मियों से जवाब-तलब
दरभंगा, जुलाई 19 -- Darbhanga News: विजय राय,बेनीपुर। प्रखंड के जरिसो पंचायत भवन का निरीक्षण शुक्रवार को बीडीओ राहुल कुमार कर्ण ने किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक निरीक्षण के समय कार्यपालक सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यस्थल से अनुपस्थित थे। बीडीओ ने बताया कि दोनों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। इधर बीडीओ ने हाबीभौआड़, माधोपुर, शिवराम आदि पंचायतों में पीएम आवास योजना के तहत चल रहे भवन निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्य संतोषजनक पाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : हाल बरहट प्रखंड कार्यालय का ,12 बजे लेट नहीं, 4 बजे भेंट नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.