Darbhanga News: बेनीपुर:नवादा में प्रतिमा नहीं, सिंहासन की होती है पूजा
दरभंगा, अक्टूबर 13 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। नवादा स्थित हयहट्ट देवी मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। इस सिद्धपीठ की खासियत है कि यहां मां भगवती की प्रतिमा के बजाय सिंहासन की पूजा की जाती है। साधना स्थल के रूप में प्रसिद्ध इस मंदिर में सालोंभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है, लेकिन नवरात्र और दशहरा के दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। इस सिद्धस्थल का उल्लेख ऐतिहासिक एवं धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। जानकारों के मुताबिक, इस मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी काफी पुरानी है। मान्यता है कि 11वीं शताब्दी में यहां के राजा हदहट्ठ देव ने देवी की स्थापना की थी। वर्तमान में इसे मां जगदंबा का सिंहासन कहा जाता है। मंदिर के आसपास आज भी ऊंचे-ऊंचे टीले दिखाई देते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश अथवा खेतों की जुताई के दौरान यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.