दरभंगा, अगस्त 7 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। धरौड़ा चौक के निकट एक किराना एवं पंचर दुकान में चोरी के दौरान चौकीदार की सक्रिय भूमिका से रंगे हाथ एक चोर पकड़ा गया। बताया जाता है कि किराना दुकान से हजारों रुपए नगद सहित लाखों की संपत्ति चोरी होने की बात कही गई है। वही पंचर दुकान से 5 से 7000 रुपए की नट-बोल्ट टाइट करने वाला रिंच आदि चोरी हुई है।

चौकीदार की सक्रियता किराना दुकानदार मिंटू कुमार बहेड़ा थाना में आवेदन देकर कहा है कि गश्ती दल के फोन पर दुकान पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ था। इस मामले में गोविंद कुमार चौधरी एवं सुबोध चौधरी को पुलिस ने दुकान में रखा काजू, हॉर्लिक्स, किशमिश एवं नगद रुपए के साथ गिरफ्तार किया। आवेदन में लिखा गया है कि दुकान से लगभग 80 हजार रुपए नगद एवं एक लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी हुई है। पुलिस की गस्ती द...