दरभंगा, जुलाई 27 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। बहेड़ा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो वारंटियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारंटी बेनीपुर निवासी आलोक कुमार महतो व नवादा निवासी रामविलास झा को गिरफ्तार किया गया था। बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...