दरभंगा, जुलाई 21 -- Darbhanga News: विजय राय,बेनीपुर। ज्ञानस्थली हाई स्कूल, बेनीपुर में सोमवार को नीट परीक्षा में सफल हुए दो पूर्व छात्रों के माता-पिता को सम्मानित किया गया। जौघट्टा निवासी बीवीलाल सहनी के दो पुत्र लव व कुश सहनी ने नीट परीक्षा पास कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है। दोनों ने प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानस्थली हाई स्कूल से ही ली थी। लव एवं कुश के माता-पिता को विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम के दौरान पाग-चादर-माला आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया प्रो. सुरेश प्रसाद सिंह, मोहन झा, सीए रंजीत झा, विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी कुंदन झा आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नीट में सफल अनुदेश का अकादमी में हुआ सम्मान यह भी पढ़ें- Purnia News: सुचिन्द्र पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्रों को नीट में सफलता यह भी पढ़ें-...